बकाये राशि को ले पैक्स अध्यक्षों ने किया अनशन का ऐलान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेनीपट्टी : प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों ने बिहार राज्य खाद्य निगम द्वारा अध्यक्षों से उठाव किये गये धान का भुगतान नहीं करने और हजारों क्विंटल धान पैक्सों में पड़े रहने को बिहार स्टेट फूड कॉरपोरेशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पैक्स अध्यक्षों ने कहा है कि यदि 16 अप्रैल तक बकाये राशि का भुगतान […]
विज्ञापन
बेनीपट्टी : प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों ने बिहार राज्य खाद्य निगम द्वारा अध्यक्षों से उठाव किये गये धान का भुगतान नहीं करने और हजारों क्विंटल धान पैक्सों में पड़े रहने को बिहार स्टेट फूड कॉरपोरेशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
पैक्स अध्यक्षों ने कहा है कि यदि 16 अप्रैल तक बकाये राशि का भुगतान नहीं हुआ तो 17 से मुख्यालय में अनशन शुरू कर जायेगी. दरअसल 33 पंचायतों वाले बेनीपट्टी प्रखंड के करीब 12 पंचायत के पैक्सों द्वारा धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला गया था. पैक्सों ने करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की धान खरीद कर एसएफसी को सौंपा.
जबकि इसके अतिरिक्त तकरीबन सात हजार क्विंटल धान खरीदारी की. न पैक्सों से उठाव किये ये धान की कीमत अब तक एसएफसी पैक्स अध्यक्षों को दे पायी है और न ही पैक्स अध्यक्षों के पास जक थक पड़े 7000 क्विंटल धान का उठाव किया जा रहा है. ऐसे में पैक्स अध्यक्षों का कहना है कि हमलोगों की माली हालात खराब हो गई है. वहीं विभाग और सरकार के लिए पैक्सों के बारे में सोचने के लिए कोई वक्त नहीं है.
प्रखंड के एकतारा स्थित पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के दरवाजे पर पैक्स अध्यक्ष ललन झा की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने वाले अध्यक्षों की बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 15 से 16 अप्रैल तक हमलोगों से उठाव किये गये धान का बकाया भुगतान नहीं किया गया और बरबाद हो रहे धान का उठाव नहीं किया गया तो 17 अप्रैल से जिला मुख्यालय मधुबनी स्थित एसएफसी के कार्यालय पर पैक्स अध्यक्षों के द्वारा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया जायेगा.
बैठक में उपस्थित पैक्स अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा, अजीत कुमार ठाकुर, प्रभुनाथ मिश्र आदि ने कहा कि जब तक अब हमलोगों के समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक संवैधानिक आंदोलन कर दौर अनवरत जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










