Madhubani : विशेष अभियान में 36 अभियुक्त गिरफ्तार
Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 23 Jun 2025 6:21 PM
बीते चौबीस घंटे के अंदर एसपी योगेद्र कुमार के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया गया.
मधुबनी . बीते चौबीस घंटे के अंदर एसपी योगेद्र कुमार के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया गया. इस विशेष अभियान में जिले भर में 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 86 वारंट, 73 सम्मन एवं 5 कुर्की का निष्पादन किया गया. साथ ही 28 वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया. जिसमें शराब कांड में संलिप्त 3, हत्या के कांड में संलिप्त 1 और हत्या के प्रयास में 1 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है. वहीं जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें 54 वाहनों से 77 हजार रुपये जुर्माना वसूली की गई. साथ 1843.47 लीटर शराब बरामद की गई. साथ ही 1 ई-रिक्सा एवं 1 चार चक्का वाहन भी जब्त की गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










