हाइवोल्टेज से जले उपकरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2015 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल में काम काज प्रभावित, नहीं कटी परची, लौटे मरीज मधुबनी : हाइ वोल्टेज के कारण बुधवार की देर शाम सदर अस्पताल के ओपीडी, आइसीयू कालाजार वार्ड, एवं डीएचएस भवन में काफी क्षति हुई. ओपीडी में डाटा ऑपरेटर का लैपटॉप, तीन एडाप्टर, तीन प्रिंटर, आइसीयू के एफआरसी सेंटर में कंप्यूटर, यूपीएस, डीएचएस में कई […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल में काम काज प्रभावित, नहीं कटी परची, लौटे मरीज
मधुबनी : हाइ वोल्टेज के कारण बुधवार की देर शाम सदर अस्पताल के ओपीडी, आइसीयू कालाजार वार्ड, एवं डीएचएस भवन में काफी क्षति हुई. ओपीडी में डाटा ऑपरेटर का लैपटॉप, तीन एडाप्टर, तीन प्रिंटर, आइसीयू के एफआरसी सेंटर में कंप्यूटर, यूपीएस, डीएचएस में कई सीएफएल सहित कंप्यूटर के दो चाजर्र जल गये. इस कारण सुबह इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परची जारी नहीं किया जा सका, जिस कारण लोगों को बिना इलाज के लिए लौटना पड़ा.
दवा वितरण कार्य बाधित
दवा वितरण के निबंधन काउंटर पर ओपीडी मरीज का दवा वितरण का कार्य गुरुवार को बाधित रहा. एक लैपटॉप से ओपीडी में कुछ मरीज का निबंधन हो पाया. जिन्हें चिकित्सकों ने उपचार कर दवा लिखा, लेकिन दवा वितरण काउंटर पर डाटा ऑपरेटरों का प्रिंटर एवं चाजर्र के जल जाने के कारण दवावितरण का कार्य नहीं हो पाया.
लाखों की हुई क्षति
हाइ वोल्टेज के कारण अस्पताल में लाखों की क्षति का अनुमान है. हालांकि इसका आकलन अस्पताल प्रबंधक की ओर से अभी नहीं किया गया है, लेकिन जिस तरह से दो कंप्यूटर, कई प्रिंटर, एडाप्टर, दर्जनों सीएफएल बल्ब एवं अन्य सामान की जलने की सूचना है इससे यह अनुमान लगाना सहज है कि हाइ वोल्टेज के कारण दो लाख से ऊपर की राशि की क्षति हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










