Madhubani News : 10 विधानसभा क्षेत्र में 31.23 लाख मतदाता 11 नवंबर को करेंगें मताधिकार प्रयोग

जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को 31,23,747 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
मधुबनी. जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को 31,23,747 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 1655417 पुरुष व 1468190 महिला वोटर हैं. 140 उभयलिंग मतदाता हैं. सबसे अधिक मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या है. मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में 3,38,928 मतदाता हैं. इनमें पुरुष की संख्या 1,78,864 व महिला मतदाताओं की संख्या 1,60,046 एवं 18 उभयलिंग हैं. सबसे कम हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में 2,75,936 मतदाता हैं. इनमें पुरुष की संख्या 1,47,513 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1,18,406 है. 17 उभयलिंग मतदाताओं की संख्या है. इसी प्रकार बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में 2,89,718 मतदाता हैं. इनमें पुरुषों की संख्या 1,54,033 हैं. जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,35,677 है. 8 उभयलिंग वोटर हैं. बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में 2,89,718 मतदाता हैं. इनमें पुरुषों की संख्या 1,54,033 हैं. महिला मतदाताओं की संख्या 1,35,677 एवं उभयलिंग 8 है. खजौली में 2,93,082 मतदाता हैं. इनमें पुरुषों की संख्या 1,56,809 है. महिला की संख्या 1,36,269 एवं 4 उभयलिंग मतदाता हैं. बाहुबरही विधानसभा क्षेत्र में 3,07,709 मतदाता हैं. इनमें पुरुषों की संख्या 1,64,293, महिला की संख्या 1,45,394 एवं 22 उभयलिंग मतदाता हैं. बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में 3,28,585 मतदाता हैं. इनमें पुरुषों की संख्या 1,64,293 है. महिलाओं की संख्या 1,60,046 है. 18 उभयलिंग मतदाता हैं. राजनगर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 3,12,863 मतदाता हैं. इनमें पुरुषों की संख्या 1,65,637 है. जबकि महिला की संख्या 1,47,211 एवं 15 उभयलिंग मतदाता हैं. झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र में 319866 मतदाता है. इनमें पुरुषों की संख्या 1,67,922 है. जबकि महिला की संख्या 1,51,938 है एवं 6 उभयलिंग मतदाता हैं. फुलपरास विधानसभा क्षेत्र में 320282 मतदाता हैं. इनमें पुरुषों की संख्या 1,69,535 है जबकि महिला की संख्या 1,50,730 एवं 17 उभयलिंग मतदाता हैं. लौकहा विधानसभा क्षेत्र में 3,36,778 मतदाता हैं. इनमें 1,77,798 पुरुष, 1,58,973 महिला व 7 उभयलिंग मतदाता हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




