पढ़ाई छोड़ सड़क पर उतरे बच्चे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2015 1:37 PM (IST)
विज्ञापन

मधवापुर : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुजातपुर की स्थिति मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा विपरीत थी. अन्य दिनों में जहां छात्र-छात्रएं अपनी अपनी क क्षा में पढ़ाई करती नजर आती थीं. वहीं, मंगलवार को वे अपने ही कक्षा के बेंच व डेस्क जिस पर वे खुद कल तक बैठकर पढ़ाई किये थे, […]
विज्ञापन
मधवापुर : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुजातपुर की स्थिति मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा विपरीत थी. अन्य दिनों में जहां छात्र-छात्रएं अपनी अपनी क क्षा में पढ़ाई करती नजर आती थीं.
वहीं, मंगलवार को वे अपने ही कक्षा के बेंच व डेस्क जिस पर वे खुद कल तक बैठकर पढ़ाई किये थे, उसे तोड़ तोड़ कर आग के हवाले कर रहे थे. इसमें न सिर्फ छात्र थे बल्कि उनके अभिभावक भी सहयोग कर रहे थे.
सभी छात्र आपस में मानों अधिक बेंच कुरसी व डेस्क तोड़ने की शर्त लगाये हो. इस दौरान छात्रों ने विद्यालय के दरबाजा, चौखट व खिड़की को भी तोड़ दिया व उसमें आग लगा दी. दरअसल मंगलवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन की ओर से पोशाक, छात्रवृत्ति राशि वितरण व एमडीएम में लूट खसोट किये जाने से छात्र व अभिभावक नाराज हो चुके थे.
आक्रोशित छात्रों ने इस तोड़ फोड़ व आग लगाने के साथ ही अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ अन्य शिक्षकों को करीब दो घंटे तक विद्यालय के कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने बासुकी सुजातपुर पथ को भी जाम कर दिया. इससे इस सड़क मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया. करीब दो घंटे तक छात्रों ने विद्यालय में उत्पात मचाया.
क्या कहती हैं एचएम
एचएम प्रेम देवी ने बताया कि यहां वर्ग एक से आठ तक 583 नामांकित बच्चे हैं. इनके लिए राशि की मांग की गयी थी, लेकिन विभाग ने 75 प्रतिशत से भी कम बच्चों के लिए राशि का आवंटन किया. इससे काफी छात्र राशि से वंचित रह गये हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
बीइओ उमेश बैठा ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार मांग के अनुकूल उस स्कूल को भी राशि दी गयी है. वितरण कार्य पर तत्क्षण रोक लगा दिया गया है. जांचोपरांत वंचित वास्तविक उपस्थित बच्चों के बीच राशि वितरण करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










