सरदी का सितम जारी, रोजाना गिर रहा पारा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2014 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : ठंड से जिला मुख्यालय सहित सभी भागों के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दिन व दिन ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. वहीं, सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो गये हैं. ठंड की वजह से समय पर कोई काम नहीं हो पाता है. जरूरत […]
विज्ञापन
मधुबनी : ठंड से जिला मुख्यालय सहित सभी भागों के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दिन व दिन ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. वहीं, सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो गये हैं. ठंड की वजह से समय पर कोई काम नहीं हो पाता है. जरूरत पड़ने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकलते दिख रहे हैं. इसे पशु भी आक्रोत हैं. सोमवार को शहर के थाना चौक के समीप अलाव के पास पशु भी राहत पाने की कोशिश करते देखा गया.
प्रशासन की तरफ से कोई पहल नहीं
प्रशासन के तरफ से जिले में ठंड से निजात पाने के लिए ठोस व्यवस्था नहीं की गयी है. सार्वजनिक स्थलों पर आने जाने वाले राहगीरों के लिए अलाव की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार अलाव की व्यवस्था भी नहीं की गयी है. रेलवे स्टेशन, अस्पताल, बस पड़ाव आदि स्थानों पर आने जाने वाले लोगों को सर्द हवाओं से बचने के लिए कोई सुविधा नहीं है. चौराहों पर अलाव की व्यवस्था दुकानदार की रहमो करम पर है. कलुआही प्रतिनिधि के अनुसार, कंपकपाती ठंड से सामान्य दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है. किसान की गेहूं बुआई, पटवन एवं धान की कटाई का कार्य बंद हो गया है. कलुआही बाजार, लोहा बाजार, मलमल चौक, नरार कोठी चौक, करमौली चौक, मरनी चौक पाली, गणोश चौक बरदेपुर, कालिकापुर सहित अन्य चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं रहने से आम जन परेशान है. एनएच 105 जयनगर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ है.
रहिका प्रतिनिधि के अनुसार, शीतलहर व कनकनी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है. प्रखंड मुख्यालय के विद्यापति चौक, इंसाफ चौक, रिक्शा पड़ाव सहित सार्वजनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, शीतलांबर झा, लोक समता पार्टी के मधुराय, मुरारी झा ने सीओ रहिका से अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. इधर आत्मरक्षा को ले जगह-जगह अलाव की व्यवस्था अपने स्तर से लोग कर रहे है. मधेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में शीत लहर व कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है. इस कड़ाके की ठंड के कारण लोग अपने घरों में दुबकने को विवश है. सड़कों पर वाहनों का परिचालन धीमा है. घरों एवं चौक चौराहों पर लोग अलाव का सहारा लेने को विवश है. विशेषकर गरीब लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










