ePaper

Madhubani News : विशेष अभियान में 24 अभियुक्त गिरफ्तार, 994 लीटर शराब बरामद

Updated at : 14 Oct 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : विशेष अभियान में 24 अभियुक्त गिरफ्तार, 994 लीटर शराब बरामद

जिले में हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म मामले सहित अन्य विभिन्न कांडो को लेकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाया.

विज्ञापन

मधुबनी. जिले में एसपी योगेद्र कुमार के निर्देश पर जिले में हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म मामले सहित अन्य विभिन्न कांडो को लेकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के तहत जिला पुलिस ने बीते चौबीस घंटा में 32 वारंट, 6 इश्तेहार , 82 सम्मन का निष्पादन किया. इसकी जानकारी एसपी योगेद्र कुमार ने दी. साथ ही कहा है कि विशेष अभियान के तहत क 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें शराब तस्करी मामले में 3 अभियुक्त, हत्या के प्रयास मामले में 3 अभियुक्त, वारंट मामले में 13 एवं आर्म्स एक्ट मामले में 2 अभियुक्त एवं अन्य कांड में तीन अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है. वहीं जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा को लेकर हुई वाहन चेकिंग के दौरान कुल 82 वाहनों से 1 लाख 52 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूले गये. वहीं विशेष अभियान के तहत जिले से 994 लीटर देसी व विदेशी शराब बरामदगी की गई. वहीं विशेष अभियान में 4 बाइक, एक देसी कट्टा, दो गोली एवं दो मोबाइल भी बरामदग हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन