सैकड़ों गैस कनेक्शन हो जायेंगे बंद!

Published at :09 Dec 2014 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
सैकड़ों गैस कनेक्शन हो जायेंगे बंद!

अब सीधे बैंक के खाते में जायेगी गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि मधुबनी : डीबीटीएल योजना को लेकर जिले के हर भाग में गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ आम हो गयी है. लोग योजना से संबंधित फार्म जाम करने के लिए दूर-दूर से आकर घंटों मशक्कत करते हैं. आलम यह है […]

विज्ञापन
अब सीधे बैंक के खाते में जायेगी गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि
मधुबनी : डीबीटीएल योजना को लेकर जिले के हर भाग में गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ आम हो गयी है. लोग योजना से संबंधित फार्म जाम करने के लिए दूर-दूर से आकर घंटों मशक्कत करते हैं. आलम यह है कि इस कारण कभी कभार इन गैस एजेंसियों पर हो हंगामा भी होता है.
शिकायत होती है कि काफी परेशानियों के साथ योजना की शर्त की कागजात लेकर लोग आते हैं, लेकिन यहां आने के बाद एजेंसी के कार्य प्रणाली की परेशानी उठानी पड़ती है. जबकि एजेंसी का कहना होता है कि अधिकांश उपभोक्ता अधूरा कागजात लेकर आते हैं. इस वजह से परेशानी होती है.
अधिकांश के पास आधार कार्ड नहीं
डीबीटीएल योजना के तहत आधार कार्ड की मांग अनिवार्य किया गया है. तर्क यह है कि परिवार में एक ही कनेक्शन हो. जिसके नाम पर अनुदान की राशि दी जायेगी, लेकिन अधिकांश उपभोक्ता खास कर ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों का अब तक आधार कार्ड नहीं बन सका है. बताया जाता है कि जिले में अब तक करीब 40 फीसदी लोगों का ही आधार कार्ड बना है. हालांकि हर प्रखंड में आधार कार्ड बनाये जाने का काम जारी है. हालांकि इसमें वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है कि बैंक पासबुक देकर इसकी कमी दूर की जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन