Madhubani News : 19. 80 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : 19. 80 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार

सोमवार को दिवा गश्ती के दौरान झलौन ओपी सीमा के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस 19 लाख 80 हजार 800 नेपाली रुपये के साथ एक नेपाली युवक को पकड़ा है.

विज्ञापन

लदनियां. सोमवार को दिवा गश्ती के दौरान झलौन ओपी सीमा के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस 19 लाख 80 हजार 800 नेपाली रुपये के साथ एक नेपाली युवक को पकड़ा है. जिसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. विधानसभा चुनाव के लिए अपराध नियंत्रण एवं अवैध तस्करी रोकथाम के लिए थानाध्यक्ष अनूप कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जवानों के साथ चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में झलौन ओपी के पास भारत से नेपाल की तरफ आ रहे मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया. जिसे वहां मौजूद पुलिस बल ने पकड़ लिया. पकड़े गए युवक की पहचान नेपाल के गरगमा कचनारी निवासी 42 वर्षीय शानदेव यादव के रूप में हुई है. चेकिंग के दौरान उसके पास से कुल 19 लाख 80 हजार 800 नेपाली रुपये बरामद हुए. रुपये के संबंध में शानदेव यादव ने ना ही कोई कागजात प्रस्तुत किया ना ही कोई संतोषजनक जबाव दिया. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार शानदेव यादव के विरुद्ध विधिवत फेमा एक्ट समेत बीएनएस की कई धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया. यह जानकारी थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन