Madhubani News : विशेष अभियान में 17 आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : विशेष अभियान में 17 आरोपित गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पुलिस पर हमला सहित अन्य मामले पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है.

विज्ञापन

मधुबनी. एसपी के निर्देश पर हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पुलिस पर हमला सहित अन्य मामले पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है. इस दौरान 27 वारंट, 13 इश्तेहार व 103 सम्मन का निबटारा किया गया. यह जानकारी एसपी योगेंद्र कुमार ने दी है. उन्होंने कहा है कि विशेष अभियान के तहत क 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें शराब तस्करी मामले में के 3, हत्या के प्रयास में एक, वारंट मामले में 9 एवं एनडीपीएस एक्ट में 3 एवं अन्य मामले में एक आरोपित की गिरफ्तार किया गया है. वहीं जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के लिए वाहन चेकिंग के दौरान 40 वाहनों से 62 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है. साथ ही एक हजार तीन सौ 34 लीटर देसी व विदेशी शराब बरामद की गई है. वहीं इसी अभियान में 2 बाइक, एक ऑटो, 2 कार, एक मोबाईल, 100 एमएल का नशे का सिरप 29 बोतल, एक साइकिल, 3 किलो ग्राम गांजा भी बरामद हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन