न्यायालय ने अपहृता के अभिभावक को बेटी की समुचित देखभाल एवं संस्कारित परवरिश करने की दी हिदायत
व्यवहार न्यायालय | Prabhat Khabar Network
झंझारपुर पुलिस ने छह दिन में अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद किया। न्यायालय ने माता-पिता को बेटी की बेहतर देखभाल और संस्कारित परवरिश करने का निर्देश दिया है।
प्रतिनिधि, झंझारपुरझंझारपुर थाना क्षेत्र से अपहृत किशोरी को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के छह दिन के भीतर सकुशल बरामद कर लिया. इसके बाद किशोरी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया.
न्यायालय ने अभिभावकों को बेटी की समुचित देखभाल एवं संस्कारित परवरिश करने की हिदायत दी. कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि किशोरी को थाना क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया गया है. मामले में नामजद आरोपी राजा मुखिया की मां शीला देवी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. वहीं, मुख्य आरोपी सहित अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. 8 जुलाई को किशोरी अपने घर से अचानक लापता हो गई थीं. इसके बाद 9 जुलाई को उसके पिता के आवेदन पर झंझारपुर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस ने अनुसंधान के दौरान तीसरे दिन मुख्य आरोपी की मां को गिरफ्तार किया और प्राथमिकी दर्ज होने के छह दिनों के भीतर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए