अधिवक्ता संघ चुनाव की तैयारी के लिए त्रिसदस्यीय समिति गठित

अधिवक्ता संघ | Prabhat Khabar Network
झंझारपुर व्यवहार न्यायालय अधिवक्ता संघ ने 2026-2028 सत्र के चुनाव के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। निष्पक्ष चुनाव के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई।
प्रतिनिधि, झंझारपुरझंझारपुर व्यवहार न्यायालय अधिवक्ता संघ ने 2026-2028 सत्र के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में अधिवक्ता संघ की ओर से चुनाव संपन्न कराने के लिए त्रिसदस्यीय समिति के सदस्यों का मनोनयन किया गया है.
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष परशुराम मिश्र ने कहा कि बैठक में पारित प्रस्ताव संख्या-4 के आलोक में त्रिसदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया. समिति में अधिवक्ता विपिन कुमार झा, अधिवक्ता कुमार जितेंद्र तथा अधिवक्ता विष्णु कांत त्रिवेदी को सदस्य बनाया गया है. कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप समिति के सदस्य अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. अधिवक्ता संघ के आगामी चुनाव की प्रक्रिया को नियमावली के अनुसार संपन्न कराएंगे. उन्होंने कहा कि सर्व सम्मति से तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. अधिवक्ता संघ ने समिति के सदस्यों से निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चुनाव संबंधी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय कुमार
संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. चौसा (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










