थाने पर पथराव, थानेदार को पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Oct 2014 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी में लॉटरी का ड्रॉ स्थगित करने पर नाराज लोगों ने किया हंगामा खजौली (मधुबनी) : प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्रह्मदेव चंद्रकला अंतर महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित लॉटरी ड्रा स्थगित किये जाने पर लोग भड़क उठे एवं स्थल पर तोड़ फोड़ शुरू कर दी. थानेदार ब्रजेश कुमार सिंह के साथ मारपीट की गयी. उन्हें […]
विज्ञापन
मधुबनी में लॉटरी का ड्रॉ स्थगित करने पर नाराज लोगों ने किया हंगामा
खजौली (मधुबनी) : प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्रह्मदेव चंद्रकला अंतर महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित लॉटरी ड्रा स्थगित किये जाने पर लोग भड़क उठे एवं स्थल पर तोड़ फोड़ शुरू कर दी. थानेदार ब्रजेश कुमार सिंह के साथ मारपीट की गयी. उन्हें हल्की चोट आयी है.
आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया जिससे पुलिस को वहां से लौटना पड़ा. इसके बाद लोगों की भीड़ थाना परिसर के बाहर पहुंची और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर थाने पर पथराव किया. हालांकि वरीय अधिकारियों ने पहुंच कर स्थिति को शीघ्र ही नियंत्रित कर लिया. इस दौरान भगदड़ में दर्जन भर लोग जख्मी हो गये.
वहीं, लॉटरी ड्रा स्थल पर भीड़ होने के कारण सीढ़ी गिर गयी जिससे चौकीदार शिवेश्वर सिंह एवं सुभाष कुमार वं डाढ़ा गांव के निवासी मो. नसीम मंसूरी जख्मी हो गये. इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लॉटरी के संचालक दतुआर गांव निवासी श्रीनारायण राउत को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ कर रही है. सदर एसडीओ शाहिद परवेज एवं डीएसपी कामोद प्रसाद ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराया. उन्होंने लोगों से इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने का आग्रह किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










