Madhubani News : छापेमारी में 16. 50 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : छापेमारी में 16. 50 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक

अंधरामठ थाना क्षेत्र स्थित नेउर बॉर्डर के निकट शनिवार को पुलिस व एसएसबी जवानों ने ज्वाइंट पेट्रोलिंग की.

विज्ञापन

फुलपरास. अंधरामठ थाना क्षेत्र स्थित नेउर बॉर्डर के निकट शनिवार को पुलिस व एसएसबी जवानों ने ज्वाइंट पेट्रोलिंग की. इस दौरान 16 लाख 50 हजार 250 नेपाली करेंसी के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया. नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल सप्तरी जिला के गोविंदपुर निवासी भागवत साह के रूप में हुई है. अंधरामठ थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि पुलिस व एसएसबी जवानों ने सोलह लाख पचास हजार दो सौ पचास रुपये नेपाली करेंसी के साथ एक नेपाली युवक को पकड़ा है. थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन