Madhubani News : विशेष अभियान में 15 आरोपित गिरफ्तार
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 04 Oct 2025 10:38 PM
पुलिस महानिदेशक पटना के आदेश व एसपी के निर्देश पर जिले में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पुलिस पर हमला सहित अन्य मामले में कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाया.
मधुबनी. पुलिस महानिदेशक पटना के आदेश व एसपी के निर्देश पर जिले में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पुलिस पर हमला सहित अन्य मामले में कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. इस अभियान में 26 वारंट, 4 इश्तेहार एवं 75 सम्मन का निष्पादन किया गया. यह जानकारी एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. उन्होंने कहा है कि विशेष अभियान के दौरान 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया. जिसमें शराब तस्करी मामले में 2, हत्या के प्रयास में एक, वारंट मामले में 4, एवं हत्या मामले में 3 आरोपितों को एवं अन्य कांड में 6 आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के लिए वाहन चेकिंग के दौरान 43 वाहनों से 57 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. साथ ही 96 लीटर देसी व विदेशी शराब बरामद हुई. अभियान के दौरान 2 बाइक, एक मोबाइल भी बरामद हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










