सिपाही भर्ती की परीक्षा से गायब रहे 1500 परीक्षार्थी
Updated at : 03 Feb 2020 1:15 AM (IST)
विज्ञापन

25 केंद्रों पर आयोजित की गयी परीक्षा दरभंगा : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की परीक्षा नगर निगम क्षेत्र के 25 केंद्रों पर रविवार को कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गयी. इससे पूर्व परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर निर्धारित समय से काफी पहले से ही परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों की भीड़ जुटने लगी थी. इलेक्ट्रिक […]
विज्ञापन
25 केंद्रों पर आयोजित की गयी परीक्षा
दरभंगा : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की परीक्षा नगर निगम क्षेत्र के 25 केंद्रों पर रविवार को कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गयी. इससे पूर्व परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर निर्धारित समय से काफी पहले से ही परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों की भीड़ जुटने लगी थी. इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध था. गहन जांच के उपरांत ही परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति थी. परीक्षार्थी के केंद्र में प्रवेश करने एवं परीक्षा के उपरांत बाहर निकलने के समय यातायात व्यवस्था कुछ घंटों के लिए प्रभावित रही.
आकस्मिक वाहन को भी जाम में फंस जाने के कारण परेशानी उठानी पड़ी. दो घंटे की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई. केंद्रों पर 12224 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी. लगभग 15 सौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई गयी. स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल अधिकारी एवं उड़नदस्ता लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते देखे गए.
डीएम डॉ त्यागराजन एसएम परीक्षा के संयोजक एवं एडीएम विभूति रंजन चौधरी सहायक संयोजक थे. सहायक संयोजक सह एडीएम श्री चौधरी ने बताया कि कहीं से किसी अप्रिय खबर नहीं है. परीक्षा स्वच्छ, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करायी गयी है. विधि व्यवस्था का नियंत्रण सदर एसडीओ राकेश गुप्ता के अधीन था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




