नेपाल की सीमा पर विशेष एहतियात बरतने का िनर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2020 1:13 AM
मधुबनी : चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस अब नेपाल में भी दस्तक दे चुका है. नेपाल में कोरोना वायरस के मरीज मिलने से जिले का स्वास्थ्य विभाग चिंतित हो गया है. इससे इस जिला में भी इस वायरस के फैलने की संभावना बढ़ गयी है. इसे ध्यान में रखते हुए पंचायती राज […]
मधुबनी : चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस अब नेपाल में भी दस्तक दे चुका है. नेपाल में कोरोना वायरस के मरीज मिलने से जिले का स्वास्थ्य विभाग चिंतित हो गया है. इससे इस जिला में भी इस वायरस के फैलने की संभावना बढ़ गयी है. इसे ध्यान में रखते हुए पंचायती राज विभाग के अपर सचिव हरेंद्र नाथ दूबे ने डीएम को पत्र लिखकर कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिशा निर्देश जारी किया है.
खासकर नेपाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. इस वायरस को लेकर विभाग के अधिकारी एसएसबी जवानों को जागरूक कर उनसे समन्वय बना रहे हैं. ताकि इस बीमारी से नेपाल व भारत के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को जागरूक किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










