सकरी पेट्रोल पंप मालिक हत्याकांड मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

मधुबनी : सकरी थाना क्षेत्र के रैयाम बलिया गांव मे पेट्रोल पंप मालिक धनंजय झा की हत्या व लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है,पर अब तक इस मामले में कुछ बेहतर परिणाम सामने नहीं आये हैं. एएसपी कामिनी बाला के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम काम […]
मधुबनी : सकरी थाना क्षेत्र के रैयाम बलिया गांव मे पेट्रोल पंप मालिक धनंजय झा की हत्या व लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है,पर अब तक इस मामले में कुछ बेहतर परिणाम सामने नहीं आये हैं. एएसपी कामिनी बाला के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम काम करने लगा है.
इधर, मृतक धनंजय झा के पिता सुरेंद्र झा के बयान पर सकरी थाना में अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमे उन्होंने कहा है कि 16 दिसंबर के दोपहर को उनका पुत्र पेट्रोल पंप से बिक्री के छह लाख रुपये लेकर रैयाम स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में जमा करने के लिये निकला. इसी बीच रास्ते में ही अज्ञात तीन अपराधियों ने उनके पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




