नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू

मधुबनी : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय खाय के साथ आज शुरू होगी. प्रशासन, समितियां व आम लोग छठ घाट को अंतिम रूप देने में लगे है. इस महापर्व में साफ-सफाई का सबसे अधिक महत्व है. शहर के छोटे बड़े दो दर्जन तालाबों की छठ घाटों पर साफ सफाई का काम पूरा […]
मधुबनी : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय खाय के साथ आज शुरू होगी. प्रशासन, समितियां व आम लोग छठ घाट को अंतिम रूप देने में लगे है. इस महापर्व में साफ-सफाई का सबसे अधिक महत्व है. शहर के छोटे बड़े दो दर्जन तालाबों की छठ घाटों पर साफ सफाई का काम पूरा हो गया है. जहां भगवान भाष्कर को अर्घ अर्पित किया जायेगा.
वहीं शहर के सड़कों की सफाई भी की जा रही है. ताकि दंड प्रणाम व श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो. जिन तालाबों पर व्रती की संख्या अधिक होती है. वहां विशेष रूप से तैयारी की गयी है. यहां वाच टावर, सीसीटीवी, पंडाल आदि की व्यवस्था की गयी है. जिन तालाबों पर पहुंच पथ खराब है वहां मिट्टीकरण का कार्य किया गया है. विदित हो कि 24 घाटों पर शहर में छट पूजा मनाया जाता है. जहां प्रशासन, समितियां व आम लोग पूरी तन्मयता के साथ छठ घाट को अंतिम रूप दे रहे हैं. नगर परिषद के मुख्य पार्षद सुनैना देवी ने टीम का गठन कर लगातार घाटों की निगरानी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




