गार्ड से हथियार छीनने की कोशिश, दो धराये
Updated at : 01 Sep 2019 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

अरेराज : अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के गार्ड के साथ मारपीट कर जख्मी कर रायफल छिनने के प्रयास में चार नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. ओपी थाना पुलिस ने त्वरित करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के होमगार्ड जवान हरसिद्धि […]
विज्ञापन
अरेराज : अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के गार्ड के साथ मारपीट कर जख्मी कर रायफल छिनने के प्रयास में चार नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. ओपी थाना पुलिस ने त्वरित करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जाता है कि अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के होमगार्ड जवान हरसिद्धि के चनरहिया निवासी रमाकांत तिवारी शनिवार को ड्यूटी पर तैनात थे. न्यायालय परिसर के सामने सड़क पर दो पिकअप वाहन खड़ी थी. जवान द्वारा जज के आने के समय का हवाला देते हुए गाड़ी हटाने की बात कही तो एमडीएम ठेकेदार उपेंद्रनाथ उपाध्याय व एमडीएम प्रभारी विनय कुमार पांडेय आग बबूला होकर गली-गलौज करते हुए होमगार्ड जवान के साथ मारपीट करने लगे. दोनों के उकसाने के बाद एफसीआई से माल लोड कर रहे पिकआप के ड्राइवर हरसिद्धि थाना क्षेत्र के संतोष कुमार व तुरकौलिया के महेश पासवान सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों द्वारा होमगार्ड के जवान के साथ मारपीट कर जख्मी कर रायफल छीनने का प्रयास किया.
व्यवहार न्यायालय कर्मियों द्वारा जख्मी होमगार्ड को रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया. सूचना पर पहुंचे डीएसपी ज्योति प्रकाश ओपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह घटनास्थल से संतोष व महेश को गिरफ्तार कर लिया. वही सड़क पर लगी दो पिकअप जब्त कर ली गयी. ओपी थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि जख्मी होमगार्ड जवान के आवेदन पर चार नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




