एक करोड़ से बना आइसीयू भंडारगृह में तब्दील
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2019 1:50 AM
मधुबनी : पहले एक सौ पच्चास बेड का फिर पांच सौ बेड में उत्क्रमित उसके बाद मॉडल अस्पताल का दर्जा प्राप्त सदर अस्पताल में सुविधाओं का अभाव है. आलम यह है कि एक करोड़ रुपये की लागत से बना सदर अस्पताल स्थित आइसीयू वर्षों से बंद है. विशेष संक्रमित रोग से ग्रसित मरीजों के लिए […]
मधुबनी : पहले एक सौ पच्चास बेड का फिर पांच सौ बेड में उत्क्रमित उसके बाद मॉडल अस्पताल का दर्जा प्राप्त सदर अस्पताल में सुविधाओं का अभाव है. आलम यह है कि एक करोड़ रुपये की लागत से बना सदर अस्पताल स्थित आइसीयू वर्षों से बंद है. विशेष संक्रमित रोग से ग्रसित मरीजों के लिए बनाये गये आइसीयू इन दिनों फालतू सामानों का भंडार गृह बन गया है.
ऐसे में गहन सघन चिकित्सा इकाई में आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद सीधे डीएमसीएच व अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर कर दिया जाता है. विडंबना है कि सरकार मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा देने की लाख कवायद करें लेकिन जिला अस्पताल महज कुछ सुविधाओं से उपर रहकर पीएचसी के जैसा ही मरीजों को सेवा दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










