Madhubani News : 1320 बोतल शराब जब्त, तस्कर फरार

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैंप अंतर्गत बीओपी दिधीया के एसएसबी जवानों ने तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है.

विज्ञापन

हरलाखी.

भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैंप अंतर्गत बीओपी दिधीया के एसएसबी जवानों ने तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है. एसएसबी के जवान गश्ती पर निकले हुए थे. इसी क्रम में नेपाल से शराब लेकर आ रहे तस्करों ने एसएसबी को दूर से देख शराब की बोरी को पटक वापस नेपाल भाग गये. जब्त 1320 बोतल शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए थाने की पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष जितेद्र कुमार सहनी ने कहा कि एसएसबी के प्रतिवेदन पर अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है.

648 लीटर शराब तब्त

फुलपरास.

लौकही थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान करियौत गांव से शनिवार को 648 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की. सभी शराब की बोतलें प्लास्टिक बोरी में बंद था. लौकही थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि इस मामले में शराब तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है.

छापेमारी में देसी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

बाबूबरही.

थाना पुलिस शनिवार को भूपट्टी गांव में एक घर से शराब की तस्करी होने की सूचना पर छापेमारी अभियान चलाया. थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने कहा कि गुप्त सूचना पर पुलिस संजीव पासवान के घर छापेमारी की. इनके घर से 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई. बताया गया कि पुलिस के आने की आहट मिलते ही गृह स्वामी संजीव पासवान भागने में सफल रहा. हालांकि इस मामले में पुलिस इनके पत्नी लीला देवी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन