ePaper

नेपाल से पानी छोड़ने से घोरदह नदी उफनायी, एनएच-104 पर चढ़ा पानी

Updated at : 26 Jul 2019 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
नेपाल से पानी छोड़ने से घोरदह नदी उफनायी, एनएच-104 पर चढ़ा पानी

लौकही : प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार रात्रि से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. जिस कारण निचले क्षेत्रों में चौर में बाढ़ का पानी आ गया है. भूतहा – कुनौली मुख्य मार्ग बुरी तरह बाधित हो गया है. नरेन्द्रपुर गांव में घोरदह नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण डायवर्सन के ऊपर से तीव्र गति से […]

विज्ञापन

लौकही : प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार रात्रि से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. जिस कारण निचले क्षेत्रों में चौर में बाढ़ का पानी आ गया है. भूतहा – कुनौली मुख्य मार्ग बुरी तरह बाधित हो गया है. नरेन्द्रपुर गांव में घोरदह नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण डायवर्सन के ऊपर से तीव्र गति से पानी बह रहा है.

वहीं लौकही – नरहिया मुख्य मार्ग में धबही चौक के पास एनएच 104 पर बने डायवर्सन एक बार फिर से टूट गया है. इससे पूर्व भी उक्त दोनों डायवर्सन बह गया था. जिस कारण फुलपरास या दरभंगा आदि जगह पर जाने के लिए लोगों को एकम्मा या खुटौना होकर जाना पड़ता था.

बाद में बाढ़ का पानी कमने के बाद उक्त दोनों डायवर्सन पर रोड़ा आदि देकर जैसे-तैसे चालू कर दिया गया था. लेकिन गुरुवार को एकबार फिर से दोनों डायवर्सन टूट गया है. इसके चलते मार्ग अवरुद्ध हो जाने के कारण लोगों का आनाजाना बन्द हो गया है। नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण क्षेत्र की सभी नदियां यथा घोरदह,तिलयुगा, पांची, धोकरा आदि नदी का जलस्तर बढ़ गया है.

हालांकि की दोपहर से पानी में गिरावट देखी जा रही है साथ ही गुरुवार को दिनभर पानी नही पड़ने से पानी को कमते देखा जा रहा है. फिलहाल प्रखंड के लोगों को एकबार फिर से बाढ़ की संभावना से आशंकित देखा जा रहा है. सभी भगवान से रक्षा की गुहार लगा रहे हैं. जो हालात हैं उससे यह संभावना बन गयी है कि एक बार फिर इस इलाके में बाढ़ आ जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन