आज से चलेंगी रद्द ट्रेनें यात्रियों को होगी सुविधा

मधुबनी : जयनगर दरभंगार रेल खंड पर विगत चार दिनों से बेपटरी हुई कई ट्रेनों का परिचालन गुरुवार से निर्धारित समय से शुरू होगा. साथ ही 21 से 24 जुलाई तक तय समय से 2 घंटा विलंब से चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी का परिचालन तय समय से होगा. विदित हो कि समस्तीपुर व मुक्तापुर में […]
मधुबनी : जयनगर दरभंगार रेल खंड पर विगत चार दिनों से बेपटरी हुई कई ट्रेनों का परिचालन गुरुवार से निर्धारित समय से शुरू होगा. साथ ही 21 से 24 जुलाई तक तय समय से 2 घंटा विलंब से चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी का परिचालन तय समय से होगा.
विदित हो कि समस्तीपुर व मुक्तापुर में रेल कार्य होने के कारण 21 से 24 जुलाई तक कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया था. जिसके कारण इस रेल खंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई. आलम यह रहा कि शाम 4.35 बजे जयनगर सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस के बाद दरभंगा के लिए कोई भी ट्रेन परिचालन में नहीं था. दरभंगा के लिए अगली ट्रेन अगले दिन सुबह 4 बजे ही उपलब्ध था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










