102 एंबुलेंस कर्मी की हड़ताल से मरीजों को नहीं मिली सुविधा

मधुबनी : जिले के सभी 102 एम्बुलेंस कर्मी अपनी मांग को लेकर शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर अस्पताल परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया. जिस कारण शुक्रवार को मरीजों को 102 नंबर का एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल सका. एंबुलेंस संघ के सदस्य राजीव कुमार झा ने बताया कि ठेका कंपनी पिछले दो साल से […]
मधुबनी : जिले के सभी 102 एम्बुलेंस कर्मी अपनी मांग को लेकर शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर अस्पताल परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया. जिस कारण शुक्रवार को मरीजों को 102 नंबर का एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल सका. एंबुलेंस संघ के सदस्य राजीव कुमार झा ने बताया कि ठेका कंपनी पिछले दो साल से कर्मचारियों का शोषण कर रही है.
इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि ठेका कंपनी के कारनामा को अगर कंपनी के कारनामा को लेकर आवाज उठता है तो उसको प्रताड़ित किया जाता है. चालकों ने बताया कि ठेका कंपनी चालकों के साथ अभद्र बर्ताव करता है. चालक संघ के सदस्यों ने 9 सूत्री मांग पत्र भी सिविल सर्जन को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










