साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाये 80 हजार रुपये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2019 12:58 AM

विज्ञापन

पंडौल : सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी के बैंक अकाउंट से लगभग 80 हजार रुपये साइबर अधराधियों ने निकासी कर ली है. घटना को लेकर सरिसब पाही पूर्वी पंचायत के पाही निवासी धर्म नाथ झा ने थाने में मामला दर्ज करवाया है. प्राथमिकी में बताया है कि गुरुवार की दोपहर एक अंजान नंबर से बैंक मैनेजर के […]

विज्ञापन

पंडौल : सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी के बैंक अकाउंट से लगभग 80 हजार रुपये साइबर अधराधियों ने निकासी कर ली है. घटना को लेकर सरिसब पाही पूर्वी पंचायत के पाही निवासी धर्म नाथ झा ने थाने में मामला दर्ज करवाया है. प्राथमिकी में बताया है कि गुरुवार की दोपहर एक अंजान नंबर से बैंक मैनेजर के नाम से फोन आया.

एटीएम कार्ड रेनुअल करने के नाम पर केवाईसी करने को कहा. उसी नंबर से व्हाट्सअप मैसेज आया की एटीएम कार्ड का नंबर बताये. इसी तरह से 20 मिस्ड कॉल आया. एटीएम कार्ड का नंबर व वैलिडिटी भी मांगी गयी. फिर पैन कार्ड व एटीएम कार्ड की कापी भेज दिया. कुछ ही देर बाद दो अलग-अलग बैंक खातों से क्रमश: 29 हजार, एक हजार तथा 49,999 रुपये की निकासी का मैसेज मोबाइल पर आया. तब जाकर ठगी हो लाने का आभास हुआ. उन्होंने निकट के एसबीआई शाखा पर पहुंच शाखा प्रबंधक से मिल अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी. उन्होंने तत्काल एटीएम कार्ड को ब्लॉक करवाया. फिर थाना में ठगी का मामला दर्ज करवाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन