टायर फटने से स्कॉर्पियो पलटी चालक की मौत, दो लोग गंभीर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर : एनएच 57 के चनौरगंज मंदिर के निकट गुरुवार को टायर फटने से एक स्कॉर्पियो पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना में चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं स्कार्पियो में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतक की पहचान मधुबनी जिले के मंगरौनी निवासी कपिलेश्वर राउत के […]
विज्ञापन
झंझारपुर : एनएच 57 के चनौरगंज मंदिर के निकट गुरुवार को टायर फटने से एक स्कॉर्पियो पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना में चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं स्कार्पियो में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतक की पहचान मधुबनी जिले के मंगरौनी निवासी कपिलेश्वर राउत के पुत्र श्याम सुंदर राउत (40) के रूप में हुई है.
वहीं घायल कोतवाली चौक मधुबनी के जागेश्वर साफी का 45 वर्षीय पुत्र ललित साफी व नया गांव क्यौटी निवासी शिवजी बैठा है. स्थानीय लोगों ने जख्मी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया़ घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वे लोग नेपाल किसी काम से गये हुए थे.
वहीं से लौटने के क्रम में चनौरगंज मंदिर के समीप स्कॉर्पियो का टायर अचानक फट गया. जिससे स्कॉर्पियो असंतुलित होकर पलट गयी. घटना की सूचना मिलते ही झंझारपुर थाने के एसआई राज किशोर प्रसाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली.
विदित हो कि मृत चालक को एक पुत्र व एक पुत्री है.
हादसे की सूचना मिलने पर मृत चालक का भतीजा दिलीप कुमार एवं श्रवण कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंच गये हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है़ झंझारपुर थानाध्यक्ष जीतेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










