आधे घंटे की बारिश से शहर जल जमाव, चलना दूभर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2019 1:30 AM
मधुबनी : हल्की सी बारिश में शहर लबलबा जाता है. शनिवार करीब 12 बजे शहर में बारिश के साथ ओले भी गिरे. शहर के सड़कों पर पानी जमा हो गया. जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई. स्कूल, कॉलेज व कार्यालय जाने वाले छात्रों और कर्मियों को सड़क पर लगे पानी के कारण पैदल चलना मुश्किल […]
मधुबनी : हल्की सी बारिश में शहर लबलबा जाता है. शनिवार करीब 12 बजे शहर में बारिश के साथ ओले भी गिरे. शहर के सड़कों पर पानी जमा हो गया. जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई. स्कूल, कॉलेज व कार्यालय जाने वाले छात्रों और कर्मियों को सड़क पर लगे पानी के कारण पैदल चलना मुश्किल था. लोग हाथों में जूता चप्पल लेकर आ जा रहे थे. अचानक आये इस बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया. सड़कों पर पानी जमा इसलिए हो गया था कि बरसात के पूर्व नगर परिषद ने कोई तैयारी नहीं की. प्राय: हर नाला जाम पडा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










