दो डाॅक्टरों का कटा वेतन

Published at :06 Aug 2017 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
दो डाॅक्टरों का कटा वेतन

मधुबनी : रोस्टर के अनुसार समय पर ओपीडी में उपस्थित नहीं रहने के कारण दो चिकित्सकों के अनुपस्थित तिथि का वेतन कटौती करने का आदेश सीएस ने दिया है. ज्ञात हो कि जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा शुक्रवार को रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों एवं कर्मियों का लैंड लाइन से प्रतिवेदन लिया गया. जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र […]

विज्ञापन

मधुबनी : रोस्टर के अनुसार समय पर ओपीडी में उपस्थित नहीं रहने के कारण दो चिकित्सकों के अनुपस्थित तिथि का वेतन कटौती करने का आदेश सीएस ने दिया है. ज्ञात हो कि जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा शुक्रवार को रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों एवं कर्मियों का लैंड लाइन से प्रतिवेदन लिया गया. जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंधराठाढी के दंत चिकित्सक डा. विरेंद्र मिश्रा 9.05 तक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखनौर के दंत चिकित्सक डा. अबुजफर 9.25 तक अनुपस्थित थे.

दोनों दंत चिकित्सक को 4 अगस्त के वेतन की कटौती कर ली गई है. ज्ञात हो कि ओपीडी का समय 8 बजे से 2 बजे तक होता है. ओपीडी में सभी चिकित्सक को 8 बजे तक उपस्थित होना है. तत्कालीन जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने एक वाट्स अप ग्रुप बनवाया था. इस ग्रुप पर सभी संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के बीएचएम को रोस्टर के अनुसार उपस्थित चिकित्सकों का उपस्थिति लेकर वाट्स अप करने का निर्देश भी दिया गया था.

इसी क्रम में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा प्रत्येक दिन स्वास्थ्य संस्थानों से प्रतिवेदन लिया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन