कोसी व गेहुमा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी

Published at :05 Aug 2017 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
कोसी व गेहुमा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी

मधेपुर : नेपाल की तराई क्षेत्र में भारी बारिश होने तथा बराज से पानी छोडें जाने के कारण कोसी नदी उफना गयी है. कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से एक बार फिर कोसी दियारा क्षेत्र के गांवों में बाढ़ की स्थित गंभीर बनती जा रही है .दियारा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक […]

विज्ञापन

मधेपुर : नेपाल की तराई क्षेत्र में भारी बारिश होने तथा बराज से पानी छोडें जाने के कारण कोसी नदी उफना गयी है. कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से एक बार फिर कोसी दियारा क्षेत्र के गांवों में बाढ़ की स्थित गंभीर बनती जा रही है .दियारा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है़ बाढ़ का पानी गढ़गांव, भवानीपुर, गोबरगढ़ा, बक्सा, असुरगढ़, परियाही, बसीपटृी, भरगामा, बकुआ आदि गांव के निचले इलाकों एवं बघारों में फैल गया है.

ग़ढ़गांव पंचायत का आधा दर्जन गांव एक बार फिर बाढ़ के पानी से घिर गया है. बाढ़ का पानी गढ़गांव पंचायत के कई परिवारों के घर आंगन में प्रवेश कर गया है़ घर आंगन में बाढ़ का पानी पहुंच जाने के कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. इन गांव के लोगों को नाव ही एक मात्र आवागमन का सहारा बना हुआ है़ बाढ़ की गंभीर स्थित को देखते हुए लोगों में एक बार दहशत का माहौल कायम होने लगा है जिन परिवारों के घर आंगन में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है
.वैसे परिवार अपने आस पास के परिवार के घरों में बाल बच्चों के साथ शरण ले रखा है़ गढ़गांव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष खुर्शीद आलम, वार्ड सदस्य सुचेन्द्र यादव ने बताया कि बाढ़ की स्थित विकराल होती जा रही है उन्होंने बताया कि अगर बाढ़ की स्थित ऐसी रही तो कई परिवारों को विस्थापित होना पड़ेगा़.
समाचार प्रेषण तक कोसी के जलस्तर में वृद्धि जारी था़ इधर गेंहुमा नदी के जलस्तर में भी वृद्वि जारी है .गेंहमा नदी का पानी सुंदर विराजित, बाथ, मधेपुर पूर्वी, नवादा, बांकी, प्रसाद, वीरपुर, कमलपुर, खौर मदनपुर,परवलपुर, बेहरा आदि गांव के बघारों एवं निचले इलाकों में फैल गया है़. कमला व भूतही बलान नदी के जलस्तर में कमी आ रही है, हालांकि कमला नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है़ झंझारपुर बाढ़ प्रमंडल 2 के जेई योगेंद्र कुमार ने बताया कि दिन के 12 बजे कमला नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर थी़ अंचल अधिकारी अशोक कुमार सिंन्हा ने बताया कि स्थित पर नजर रखी जा रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन