सुगौली में चोटिकटवा की अफवाह, इलाके में दहशत

Published at :05 Aug 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
सुगौली में चोटिकटवा की अफवाह, इलाके में दहशत

सुगौली : थाना क्षेत्र के छपवा महादलित टोला में दो बहनों की चोटियां काटने की खबर से इलाके में सनसनी गयी है. लोगों का कहना है कि राजस्थान व अन्य प्रदेशों से चोटी काटने की जो घटना प्रकाश में आयी थी, वैसा ही कुछ छपवा में हुआ है. जानकारी के अनुसार, सोवर्धन पासवान की पुत्री […]

विज्ञापन

सुगौली : थाना क्षेत्र के छपवा महादलित टोला में दो बहनों की चोटियां काटने की खबर से इलाके में सनसनी गयी है. लोगों का कहना है कि राजस्थान व अन्य प्रदेशों से चोटी काटने की जो घटना प्रकाश में आयी थी, वैसा ही कुछ छपवा में हुआ है. जानकारी के अनुसार, सोवर्धन पासवान की पुत्री राधिका कुमारी व नंदलाल पासवान की पुत्री लक्ष्मीणा कुमारी गुरूवार की रात सोयी हुई थी. इसी बीच रात में इस प्रकार घटना हुई है. गुरुवार की रात अपने घर में लड़कियां सोयी हुई थीं और जब वह सुबह जगी, तो उन्हें मालूम हुआ

सुगौली में चोटिकटवा
कि दोनों की चोटियां काटी गयी हैं और चोटी घर में ही पड़ी थी. हालांकि इसकी सूचना सुगौली थाने को नहीं है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है. वहीं फूलवरीया पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद कुशवाहा ने पूछे जाने पर बताया कि मुझे भी इस तरह की जानकारी मिली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन