निर्मली के पेट्रोल पंप मुंशी से 3.75 लाख लूटे

Published at :02 Aug 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
निर्मली के पेट्रोल पंप मुंशी से 3.75 लाख लूटे

फुलपरास (मधुबनी) : अनुमंडल क्षेत्र से सटे निर्मली में सोमवार की देर शाम पेट्रोल पंप के मुंशी से दो नकाबपोश अपराधियों ने तीन लाख 76 हजार रुपये नकद एवं दो चेक बुक छीन लिये. इस मामले में मुंशी के बयान पर निर्मली थाने में मामला दर्ज कर किया गया है. जानकारी के अनुसार, निर्मली के […]

विज्ञापन

फुलपरास (मधुबनी) : अनुमंडल क्षेत्र से सटे निर्मली में सोमवार की देर शाम पेट्रोल पंप के मुंशी से दो नकाबपोश अपराधियों ने तीन लाख 76 हजार रुपये नकद एवं दो चेक बुक छीन लिये. इस मामले में मुंशी के बयान पर निर्मली थाने में मामला दर्ज कर किया गया है. जानकारी के अनुसार, निर्मली के हरियाही स्थित हर्ष पेट्रोल पंप के मुंशी मोनू कुमार सोमवार की देर शाम तीन लाख 76 हजार रुपये लेकर बाइक से पंप मालिक के कार्यालय पर जाने के लिए निकला.

इसी दौरान जरौली के समीप दो नकाबपोश अपराधियों ने बाइक से पीछा कर उसे हथियार के दम पर गाड़ी को रोकने को कहा. गाड़ी रोकते ही अपराधी मोनू कुमार से रुपये और चेक बुक छीन लिये और फरार हो गये .

मोनू ने निर्मली थाना अध्यक्ष को दी. पुलिस ने इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारियों को दी. घटनास्थल पर पहुंचे. इस मामले में मुंशी के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार इससे पहले भी इस पेट्रोल पंप पर लूट की घटना हो चुकी है. बीते 30 मार्च 2015 को हर्ष पेटोल पंप पर अपराधियों ने दो लाख रुपये लूट लिया था. निर्मली डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है.
दो नकाबपोश अपराधियों ने
दिया घटना को अंजाम
मुंशी के बयान पर प्राथमिकी
दर्ज, छापेमारी कर रही पुलिस
पेट्रोल पंप से मालिक के घर जाने के दौरान जरौली के समीप हुई लूटपाट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन