12 घंटे रही बिजली गुल, गरमी से बेहाल रहे लोग

मधुबनी : उमस भरी गरमी में रविवार की रात 12 बजे में मुख्यालय के कई मोहल्ला में बिजली गुल हो गया. रातभर बिजली गुल रहने के कारण सोमवार की सुबह पानी के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. लोग रातभर जागकर बिताये. आलम यह रहा कि करीब बारह घंटे तक लाइन गुल […]
मधुबनी : उमस भरी गरमी में रविवार की रात 12 बजे में मुख्यालय के कई मोहल्ला में बिजली गुल हो गया. रातभर बिजली गुल रहने के कारण सोमवार की सुबह पानी के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. लोग रातभर जागकर बिताये. आलम यह रहा कि करीब बारह घंटे तक लाइन गुल रहा. शहर में विभाग के लाख प्रयास के बाद भी पूरी तरह से जर्जर व पुराने तार को बदला नहीं जा सका है. ऐसे में कई बार तार टूट जाने के कारण लाइन बाधित रहती है.
मधुबनी में बिजली व्यवस्था को सही रखने के लिए विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में चार फीडर बनाया गया है. कोशी फीडर, ओल्ड फीडर, न्यू फीडर व इमरजेंसी फीडर पर लोड के हिसाब से आपूर्ति की व्यवस्था है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात न्यू फीडर में शंकर चौक एवं थाना मोड़ के नजदीक तार टूट गया. तार टूटने के कारण रात 12 बजे से न्यू फीडर में विद्युत सेवा बंद रहा. सुबह तार सही करने के बाद 8:30 बजे जैसे ही आपूर्ति शुरू की गयी लाइन ट्रीप कर गयी. विभाग द्वारा जब सर्वे किया गया, तो पता चला की स्टेशन के नजदीक लगे इंस्युलेटर पंक्चर हो गया.
इंस्युलेटर मरम्मत के बाद सोमवार को 9:30 बजे लाइन चालू किया गया. लगातार 10 घंटे तक बिजली बंद रहने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय जाने वालों को बिना काम ही कार्यालय जाना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










