इंडियन व नेपाल की 10 लाख करेंसी जब्त

Published at :01 Aug 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
इंडियन व नेपाल की 10 लाख करेंसी जब्त

मधवापुर : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं बटालियन मधवापुर के जवानों ने जांच के दौरान एक युवक के पास से 10 लाख से अधिक इंडियन व नेपाली करेंसी जब्त कर उस युवक को गिरफ्तार कर लिया़ जानकारी देते हुए एसएसबी मधवापुर के इंचार्ज इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार […]

विज्ञापन

मधवापुर : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं बटालियन मधवापुर के जवानों ने जांच के दौरान एक युवक के पास से 10 लाख से अधिक इंडियन व नेपाली करेंसी जब्त कर उस युवक को गिरफ्तार कर लिया़ जानकारी देते हुए एसएसबी मधवापुर के इंचार्ज इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मधवापुर कृषि फार्म के पास बाइक से मधवापुर बाजार की ओर आ रहे एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गयी व पूछताछ की गयी़

तलाशी के दौरान युवक के पास से आठ लाख 54 हजार इंडियन करेंसी व दो लाख 44 हजार नौ सौ नेपाली करेंसी पाया गया़ उसने बताया कि वह मधुबनी से आ रहा है और यह राशि दूसरे व्यक्ति ने उसे लाने को कहा था़ गिरफ्तार व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र का मधवापुर निवासी महावीर साह बताया जा रहा है. एसएसबी जवानों ने विभागीय कार्रवाई के बाद जब्त नोट सहित गिरफ्तार व्यक्ति को आयकर विभाग मुजफ्फरपुर के हवाले कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन