कोसी व कमला नदी के जलस्तर में आयी कमी

मधेपुर : कोसी एवं कमला नदी के जलस्तर में सोमवार को कमी आयी है़. कोसी नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद भी कोसी दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों व बघारों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है़ हालांकि बाढ़ के पानी से लोगों को किसी प्रकार की क्षति नही हुई है. बाढ़ का […]
मधेपुर : कोसी एवं कमला नदी के जलस्तर में सोमवार को कमी आयी है़. कोसी नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद भी कोसी दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों व बघारों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है़ हालांकि बाढ़ के पानी से लोगों को किसी प्रकार की क्षति नही हुई है. बाढ़ का पानी कम होने के साथ दियारा क्षेत्र के किसान धनरोपनी में जुट गये हैं. बाढ़ के पानी खेतों में लगी धान की फसल को भी फायदा हुआ है़ विगत एक पखवाड़े से बारिश के अभाव में कोसी दियारा क्षेत्र में खेत सूखने लगे थे,
किसानों में निराशा का भाव जगने लगा था़ बारिश के अभाव में ऊपरी भूभागों में धान की रोपनी प्रभावित हो गयी थी़ पर, बाढ़ आने के साथ उपरी भूभागों मे किसान जोर शोर से धान की रोपनी में जुट गये हैं. हालांकि, कोसीवासियों को आवागमन की राहें अभी कठिन बनी हुई है. लोग को आवागमन का सहारा नाव ही बना हुआ है. इधर कोसी दियारा बकुआ गांव में कोसी नदी का कटाव जारी है़ नदी उपजाउ भूमि को काटकर अपने अंदर समाहित कर रही है. हालांकि किसी परिवार का घर नहीं कटा है. नदी का कटाव धीरे -धीरे गांव की ओर बढ़ रहा है. इधर कमला नदी के जलस्तर में भी कमी आ रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










