बाजारों में छायी रही मंदी, थोक विक्रेता भी नहीं बेच रहे सामान

Updated at :02 Jul 2017 12:48 AM
विज्ञापन
बाजारों में छायी रही मंदी, थोक विक्रेता भी नहीं बेच रहे सामान

मधुबनी : बाजार का सबसे पुराना व व्यस्त बाजार में गिलेशन मंडी की गिनती की जाती रही है. यह एक दो साल की बात नहीं है. सालों से इस बाजार में खरीदारों की भीड़ रहती है. किराना मंडी के रूप में यह प्रसिद्ध रहा है. पर शायद बीते कुछ सालों में शनिवार को पहला दिन […]

विज्ञापन

मधुबनी : बाजार का सबसे पुराना व व्यस्त बाजार में गिलेशन मंडी की गिनती की जाती रही है. यह एक दो साल की बात नहीं है. सालों से इस बाजार में खरीदारों की भीड़ रहती है. किराना मंडी के रूप में यह प्रसिद्ध रहा है. पर शायद बीते कुछ सालों में शनिवार को पहला दिन था जब इस बाजार मे लोगों की भीड़ नहीं दिख रही थी. ना तो कोई दुकानदार ग्राहक को बुला रहे थे

और ना ही थौक व्यापारी के दुकान पर ही भीड़ थी. आलम यह था कि जीएसटी की उहापोह के कारण थौक विक्रेता दुकानदारों को भी सामान नहीं बेच रहे थे. अभी बाजार में जीएसटी को लेकर सबकुछ साफ नहीं है. जीएसटी लागू होने के बाद का पहला दिन. शनिवार को जिले का मुख्य गल्ला व्यवसाय केंद्र गिलेशन बाजार में अन्य दिनों की भांति सन्नाटा रहा. थौक विक्रेता भी व्यपारियों को माल देने से परहेज करते रहे. हालांकि फुटकर विक्रेताओं के दुकानों में भी ग्राहकों की कमी देखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन