शिवलिंग की जगह त्रिशूल की पूजा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Jul 2017 11:36 AM
विज्ञापन

िशवलिंग उखाड़ने का मामला बाबूबरही : शिवलिंग को लेकर गुरुवार को हुए विवाद के बाद माहौल अब शांत हो गया है. अन्य दिनों की तरह ही लोगों ने शुक्रवार को सोमनाथ मंदिर में पूजा की. मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए आनेवाले श्रद्धालु पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई पर नाराज थे. इधर, जिस चबूतरे को […]
विज्ञापन
िशवलिंग उखाड़ने का मामला
बाबूबरही : शिवलिंग को लेकर गुरुवार को हुए विवाद के बाद माहौल अब शांत हो गया है. अन्य दिनों की तरह ही लोगों ने शुक्रवार को सोमनाथ मंदिर में पूजा की. मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए आनेवाले श्रद्धालु पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई पर नाराज थे. इधर, जिस चबूतरे को तोड़ कर शिवलिंग को उखाड़ दिया गया था, उस स्थल पर एक त्रिशूल गाड़ दिया गया है. पुजारी बौकू गिरि ने बताया है कि गांव में एक शव पड़ा था इसलिए पूजा नहीं की जा रही थी. शुक्रवार की देर शाम से त्रिशूल की पूजा शुरू कर दी गयी. इधर, स्थिति पर दिन भर डीएम शीर्षत कपिल अशोक, एसपी दीपक बरनवाल व अन्य अधिकारी नजर रखे हुए थे.
घटना में मारे गये मांगनदेव का अंतिम संस्कार भी मंदिर परिसर में ही कर दिया गया. इसमें आसपास के सैकड़ों लोग शामिल हुए. घटना के बाद से शुक्रवार को खोजपुर नहर चौक पर सन्नाटा पसरा रहा. दुकानें पूरी तरह बंद रहीं. घटना के बाद से ही जिले के मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप कर दिया गया.
जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के आदेश पर बीएसएनएल के साथ-साथ हर नेटवर्क को पूरी तरह बंद रखा गया.एसपी दीपक बरनवाल ने बताया है कि मामला पूरी तरह नियंत्रित है, दोषी पर कार्रवाइ की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










