ईद को लेकर बढ़ी बाजार की रौनक

Updated at :20 Jun 2017 4:50 AM
विज्ञापन
ईद को लेकर बढ़ी बाजार की रौनक

हरलाखी : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रमजान पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है. ईद की तैयारी को लेकर लोग बाजारों में फल सहित सेवई एवं अन्य पकवान सामग्री के अलावे रंग बिरंगे फैनशी कपड़ो की खरीदारी करने में मशगूल है. पूरे महीने के रोजे समाप्त होने के बाद लोग खुशियां […]

विज्ञापन

हरलाखी : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रमजान पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है. ईद की तैयारी को लेकर लोग बाजारों में फल सहित सेवई एवं अन्य पकवान सामग्री के अलावे रंग बिरंगे फैनशी कपड़ो की खरीदारी करने में मशगूल है. पूरे महीने के रोजे समाप्त होने के बाद लोग खुशियां मनाने के लिए ईद पर्व मनाते हैं.

एक दूसरे से गले मिलते हैं. बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जाता है. गरीब लोगों के बीच भोजन व कपड़े बांटे जाते हैं. रोजेदार – अब्दुल रउफ, मो. इजहार, नूर आलम, अब्दुल राजिक, नेसार अहमद, मो. दाऊद, मंजर आलम ने बताया कि रमजान महीने में खुदा की इबादत करने से सैकड़ों वर्ष का शबाब मिलता है.

इसलिए इस महीने को बरकतों का महीना कहा जाता है. यह पर्व लोगों को गरीब व जरूरतमंदों की सेवा करने एवं शांति व भाईचारे का पैगाम देने की सीख देता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन