मलाही के दो व्यवसायियों से मांगी रंगदारी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :20 Jun 2017 4:49 AM
विज्ञापन

अरेराज : गंडक दियरा के रूप में चर्चित मलाही थाने के सिरनी के दो व्यवसायियों से 10-10 लाख रुपये रंगदारी मांगने की घटना से व्यवसायियों में दहशत है. रंगदारी लंबे अरसे बाद नेपाली नंबर से मांगी गयी है. पहले फोन किया गया और फिर एसएमएस मलाही के दोेेेे से रंगदारी पहुंचने का मैसेज दिया गया. […]
विज्ञापन
अरेराज : गंडक दियरा के रूप में चर्चित मलाही थाने के सिरनी के दो व्यवसायियों से 10-10 लाख रुपये रंगदारी मांगने की घटना से व्यवसायियों में दहशत है. रंगदारी लंबे अरसे बाद नेपाली नंबर से मांगी गयी है. पहले फोन किया गया और फिर एसएमएस
मलाही के दोेेेे
से रंगदारी पहुंचने का मैसेज दिया गया. व्यवसायी को रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी गयी है. दोनों किराना व हार्डवेयर व्यवसायी ने थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. हार्डवेयर व्यवसायी भानु कुमार ने आवेदन में बताया है कि आठ जून को मेरे मोबाइल नंबर 9162288978 पर 7059970259 से फोन कर 10 लाख की राशि की मांग की गयी. वहीं 10 जून को नेपाली नंबर से एसएमएस में रुपये को फोन पर बताये स्थान पर पहुंचा देने की बात कही गयी.
18 जून को 9.37 बजे उक्त नेपाली नंबर से फोन आया कि तुम पुलिस से लेकर कही भी जाओ मेरा कुछ नहीं होगा. पैसा नही देने पर जान से मार दिये जाओगे. वहीं सिरनी के किराना व्यवसायी सुनील कुमार के नंबर पर भी उक्त दोनों नंबर से फोन व एसएमएस कर रंगदारी की मांग की गयी. घटना को ले थानाध्यक्ष सूरज गुप्ता ने बताया कि आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी गयी है.
पहले फोन किया, फिर मैसेज
भेज मांगी रंगदारी
आठ से 18 जून के बीच
तीन बार आया फोन
पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










