बाइक छीनने के दौरान दबोचा गया अपराधी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Jun 2017 5:39 AM
विज्ञापन

वारदात. बाइक लेकर दो भागने में सफल बाबूबरही : थाना क्षेत्र के बसहा व खोरिया टोल के बीच शनिवार की रात एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बाइक सवार को जख्मी कर ग्लैमर छीन ली. पर बाइक लेकर भागने के दौरान ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. […]
विज्ञापन
वारदात. बाइक लेकर दो भागने में सफल
बाबूबरही : थाना क्षेत्र के बसहा व खोरिया टोल के बीच शनिवार की रात एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बाइक सवार को जख्मी कर ग्लैमर छीन ली. पर बाइक लेकर भागने के दौरान ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. धराये अपराधी के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल भी बरामद किया गया है. जबकि दो अन्य अपराधी भागने में सफल रहे.
जानकारी के अनुसार लौकहा कमलपुर निवासी मो. इरफान अपनी नयी बाइक ग्लैमर से अपनी मां के साथ मिश्रौलिया आया था. लौटते वक्त बसहा व खोरिया टोल के बीच नहर किनारे पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पीछा कर इरफान को पिस्तौल के बट से पीट जख्मी कर दिया. शोर मचाने पर अपराधियों ने इरफान की मां को भी पीटा.
अपराधी जैसे ही भागने लगे. इरफान ने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिस पर खोरिया टोल के ग्रामीणों ने अपराधियों को दबोच लिया. पकड़े गये अपराधी अपना नाम बेलही जिला सप्तरी नेपाल निवासी भेल्टा यादव बताया है. फरार दो अन्य अपराधी को भी नेपाल का ही बताया जा रहा है.
ग्रामीणों के सहयोग से लोडेड पिस्टल के साथ एक अपराधी किया गया गिरफ्तार
अपराधियों ने िपस्तौल के बट से युवक को किया जख्मी
पकड़ा गया अपराधी सप्तरी नेपाल का है भेल्टा यादव
पुलिस कर रही मामले की जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










