मुखिया संघ की बैठक में कई मुद्दों पर विमर्श

मधुबनी : जिला के सभी प्रखंड मुखिया महासंघ के अध्यक्षों एव मुखिया की बैठक जिला मुखिया महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार झा की अध्यक्षता में भौआड़ा पंचायत के गंगासागर स्थान में आयोजित की गयी. आगामी 20 जून को प्रदेश मुखिया महासंघ द्वारा आहूत ग्राम स्वराज बचाओ महासम्मेलन को सफल बनाने में मधुबनी जिला की […]
मधुबनी : जिला के सभी प्रखंड मुखिया महासंघ के अध्यक्षों एव मुखिया की बैठक जिला मुखिया महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार झा की अध्यक्षता में भौआड़ा पंचायत के गंगासागर स्थान में आयोजित की गयी.
आगामी 20 जून को प्रदेश मुखिया महासंघ द्वारा आहूत ग्राम स्वराज बचाओ महासम्मेलन को सफल बनाने में मधुबनी जिला की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने पर गंभीरता से विचार किया गया. इस हेतु कार्यकारी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी प्रखंड अध्यक्षों की एक जिला स्तरीय टीम बनायी गयी.
जो सभी प्रखंडों में बैठक आयोजित कर उक्त कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाने हेतु व्यापक तैयारी करेंगे. यह भी तय किया गया कि जिस प्रकार बिहार सरकार ग्राम स्वराज तथा पंचायती राज व्यवस्था को समाप्त करने की साजिश कर रही है तथा सरकारी पदाधिकारी जिस प्रकार सरकार के इशारे पर पंचायतों में पारदर्शिता लाने के बहाने ग्राम सभा तथा पंचायती राज अधिनियम 2006 का लगातार अतिक्रमण कर रहे है. उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्षों ने इस कार्य हेतु कार्यकारी जिला अध्यक्ष को इस दिशा में सार्थक पहल करने हेतु अधिकृत किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला महासंघ प्रदेश महासंघ द्वारा तय कार्यक्रमों पर अमल करेंगी. इस अवसर पर सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंडौल से राम बहादुर चौधरी, राजनगर से बालेश्वर यादव, शेखर सुमन, लदनियां से गणेश यादव, बिस्फी से गंगा नाथ झा, खजौली से महेंद्र सिंह, बाबूबरही से लाल बाबू राय, खुटौना से बालेश्वर यादव, लौकही से चंद्र नारायण यादव, लखनौर से गोपाल यादव सहित कई मुखियागण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










