ठंड से राहत के लिए युवाओं ने जलाया अलाव

Updated:
विज्ञापन
ठंड से राहत के लिए युवाओं ने जलाया अलाव

ठंड से राहत के लिए युवाओं ने जलाया अलाव

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. क्षेत्र में लगातार गिरते तापमान व बढ़ती कनकनी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. सरकारी स्तर पर अलाव की पुख्ता व्यवस्था न होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर ग्वालपाड़ा वार्ड नंबर दो में स्थानीय युवाओं व समाजसेवियों ने निजी स्तर पर अलाव का इंतजाम किया है. युवाओं ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. इस ठंड में एक-दूसरे की मदद करना जरूरी है. अलाव जलाने में देवांशू देव ,समाजसेवी मंगल पांडे, निलेश, रंजीत ,कारी कुमार, मनोहर, सुरेंद्र सक्सैना, सुशील कुमार, हसन आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन