सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
प्रतिनिधि , चौसा प्रखंड क्षेत्र के युवक की मौत शुक्रवार की देर रात्रि पूर्णिया जिले के टीकापट्टी में सड़क दुर्घटना में हो गयी. युवक की पहचान चौसा पूर्वी पंचायत के फुलकिया टोला निवासी मुकेश यादव के पुत्र बादल कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई. बताया गया बादल तीन दिन पूर्व अपने ससुराल गया था. रात्रि में घूमने निकला था. इसी क्रम में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बादल घायल हो गया, जिसे लोगों अस्पताल ले जा रहे थे. इसी दौरान बादल की मौत हो गयी. घटना की जानकारी परिजन को मिलते परिजनों में कोहराम मच. घटना के बाद टीकापट्टी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया. शव फुलकिया टोला पहुंचते ही लोगों की भीड़ शव को देखने उमड़ पड़ी .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




