ट्रैक्टर पलटने से युवक की हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 9:36 PM
ट्रैक्टर पलटने से युवक की हुई मौत
कुमारखंड. श्रीनगर थाना के रामनगर महेश पंचायत में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गयी. वहीं दूसरा युवक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार पंचायत के श्रीनगर वार्ड संख्या छह निवासी सूर्यनारायण यादव का 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार शुक्रवार की शाम चचेरे भाई आशीष कुमार के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने जा रहा था. इस दौरान तिकुलिया-ललकुरिया पथ पर पुल के सपीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गया, जिससे चालक सीट पर बैठा मनीष दब गया. वहीं आशीष कुमार फेंका गया. मौके पर ही मनीष की मौत हो गयी. आशीष को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मधेपुरा रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया. मौके पर राजद कार्यकर्ता उमेश यादव, उप मुखिया सुमन कुमार, अमरेंद्र यादव, रोहित कुमार, रमेश कुमार, पवन यादव, सिंटू कुमार, मिंटू यादव, भंटू कुमार, कलानंद यादव, विद्यानंद यादव, पप्पू यादव, अन्नू यादव, पिंटू यादव, जयकृष यादव, पवन कुमार, सुमित मिश्रा, ललित झा, संजीव झा आदि ने परिजनों को ढांढस बंधाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










