विश्व बालश्रम निषेध दिवस कल को

Updated:
विज्ञापन
विश्व बालश्रम निषेध दिवस कल को

विश्व बालश्रम निषेध दिवस कल को

विज्ञापन

मधेपुरा. बीएनएमयू, मधेपुरा के सभी अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में गुरुवार को विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य बाल श्रम की वैश्विक समस्या के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे समाप्त करने के लिए समाधान विकसित करना है. यह बच्चों को उनका बचपन लौटाने के लिए संकल्प लेने का दिन है. इसके माध्यम से दुनिया भर में बालश्रम में मजबूर बच्चों के सामने आने वाले भयानक भावनात्मक और शारीरिक परिणामों के बारे में जागरूकता बढ़ाया जाता है. उन्होंने बताया कि बीएनएमयू के कुलपति प्रो बीएस झा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार के निदेशानुसार सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित कर बालश्रम निषेध दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराने का अनुरोध किया गया है. इसके साथ ही कार्यक्रम की रिपोर्ट, फोटोग्राफ्स व पेपर कटिंग्स आदि कार्यालय के ई मेल पर उपलब्ध कराना आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन