ePaper

एसएफसी के मजदूरों ने बकाया मजदूरी व ईपीएफ भुगतान की मांग

Updated at : 18 Dec 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
एसएफसी के मजदूरों ने बकाया मजदूरी व ईपीएफ भुगतान की मांग

एसएफसी के मजदूरों ने बकाया मजदूरी व ईपीएफ भुगतान की मांग

विज्ञापन

मुरलीगंज. बिहार राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) गोदाम मुरलीगंज में कार्यरत मजदूरों की बैठक गुरुवार को हुई, जिसमें फूड एंड एलाइड वर्कर यूनियन के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार ने मजदूरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. मजदूरों ने बताया कि उन्हें पिछले चार माह से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है तथा ईपीएफ जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करायी जा रही है. मजदूरों का कहना है कि एसएफसी गोदाम मुरलीगंज में 15 से 20 मजदूर वर्ष 2011-12 से लगातार काम कर रहे हैं. इसके बावजूद बिहार सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी उन्हें नहीं मिल रही है. यहां तक कि मजदूरों की नियमित उपस्थिति भी दर्ज नहीं की जाती है. इस संबंध में एसएफसी के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गयी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. मजदूरों ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व सीएमआर गोदाम संख्या- आठ में चावल लोडिंग के दौरान एक मजदूर की मौत हो गयी थी. इसके बाद मजदूरों ने धरना-प्रदर्शन किया था, जिस पर एसएफसी पदाधिकारियों ने लेबर कार्ड व एप बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. मजदूरों के अनुसार बिहार सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी 9.50 प्रति बोरी निर्धारित है, जबकि उन्हें मात्र चार प्रति बोरी का भुगतान किया जा रहा है. इस संबंध में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, श्रम संसाधन विभाग तथा जिला व अनुमंडल प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है. वहीं परिवहन अभिकर्ता द्वारा मजदूरों को काम छोड़ने की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया गया. मजदूरों ने बताया कि इस मामले को लेकर पटना उच्च न्यायालय में सीडब्ल्यूजेसी संख्या 18391/2024 दायर की गई थी. इस पर तीन सितंबर 2025 को न्यायालय ने मौखिक आदेश देते हुए संबंधित प्राधिकार को निर्धारित समय सीमा के भीतर अभ्यावेदन पर विचार कर आवश्यक आदेश पारित करने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद मजदूरों का कहना है कि अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है. मौके पर वीरेंद्र मंडल , कुंदन यादव ,दीप नारायण पासवान, श्रवण कुमार, अरुण कमानी, मो इरफान वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन