दुर्गापुर में महिला की गला दबाकर हत्या, मामला संदेहास्पद

Updated at : 19 May 2024 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर में महिला की गला दबाकर हत्या, मामला संदेहास्पद

पुरैनी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में संदेहास्पद स्थिति में नवविवाहिता का शव उसके घर से बरामद किया गया है.

विज्ञापन

पुरैनी, मधेपुरा. पुरैनी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में नवविवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में उसके घर से शव बरामद किया गया है. मृतक महिला की पहचान मनीषा कुमारी के पति पिनतुष शर्मा के रूप में की गयी है. हालांकि मृतक महिला के पति पिनतुष शर्मा ने अपने ही भाई व उसके परिवार पर हत्या करने का आरोप लगाया है. उसने बताया कि छह वर्षीय भतीजे की गंभीर बीमारी की वजह से हुई मौत के उपरांत मेरी पत्नी पर डायन का आरोप लगा कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद जहां एक ही परिवार में हुई दो मौत से मातमी सन्नाटा पड़ा हुआ है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना की सूचना पाकर पुरैनी पुलिस जब घटना स्थल पर पंहुची तो शव बिस्तर पर पड़ा था और गले पर किसी रस्सी से दबाने के दो निशान थे. वहीं पुरैनी पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने से पूर्व ही मृतक बच्चे के माता-पिता एवं अन्य परिजन फरार हो चुके थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाबत मृतका मनीषा कुमारी के पति पिनतुष शर्मा ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह उसके बड़े भाई अनिल शर्मा के छह वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार की मौत हो गयी. वह पिछले छह माह से गंभीर रूप से बीमार था. परिजनों ने उसे इलाज के साथ-साथ झाड़फूंक के साथ तांत्रिक से भी दिखाया. रविवार की सुबह बच्चे की मौत आलमनगर थाना क्षेत्र के मूरौत गांव में तांत्रिक को दिखाने के क्रम में हो गयी. इसके बाद बच्चे के परिजन दुर्गापुर बच्चे के शव के साथ पंहुचे और अनिल शर्मा और उसकी पत्नी सहित अन्य छोटे भाई पिनतुष शर्मा और उसके पत्नी को गाली गलौज करने लगे. इसके बाद मृतका के पति ने यह बताया कि वो सुबह दो मिनट के लिए बाथरूम गया और वापस लौटा तो देखा के घर के बरामदा पर लगा टाट झोपड़ी हटा हुआ है और उसकी पत्नी मनीषा कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है. उसका बड़ा भाई अनिल शर्मा व अन्य सब शांत थे. घटना की सूचना पति ने अपने ससुराल वालों को दी और उसके बाद घटना की सूचना पुरैनी थाना पुलिस को दी गयी. घटना के बाबत थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर पंहुचकर घटना का जायजा लिया. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. – कई माह से भतीजा था बीमार, चाची पर डायन का आरोप लगा रहे थे परिजन घटना के बाबत जानकारी के अनुसार पुरैनी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी पिनतुस कुमार की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपूर थाना के तेलडीहा निवासी अंजय शर्मा की पुत्री मनीषा कुमारी से हुई थी. मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई का पुत्र सत्यम बीते कई माह से गंभीर रूप से बीमार चल रहा था. इसे लेकर उसकी भाभी और बड़े भाई उसकी पत्नी मनीषा पर डायन का आरोप लगाकर गाली गलौज करते थे. इसे लेकर कई बार विवाद होने के बाद मैंने घर के बीचोंबीच एक फूस का टाट लगा दिया और अपने घर के अंदर प्रवेश का रास्ता भी अलग कर रहने लगा. पिनतुस ने आगे बताया कि पूर्व में ही उसके भाई और भाभी ने धमकी दी थी कि जिस दिन उसके बच्चे की सांस थमेगी वो मनीषा को भी नहीं छोड़ेंगे. रविवार को सुबह सत्यम की मौत के बाद उसकी पत्नी मनीषा की भी गला दबा कर हत्या कर दी गयी. हालांकि मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन