महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
पुरैनी(मधेपुरा)़ थाना क्षेत्र में सोमवार की देर संध्या एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान दीवान टोला चंदा निवासी 62 वर्षीय जैरूंन खातून, पति स्व. मोहम्मद सहीम के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार जैरूंन खातून अपने पुत्र मो नसीम के साथ बाइक से दीवान टोला लौट रही थीं. इसी दौरान औराय पंचायत के तालीम टोला एवं औराय के बीच घात लगाये अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी. गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतका के पुत्र मो नसीम ने बताया कि वे किसी कार्य से सरपंच से मिलने गये थे, लेकिन सरपंच नहीं मिले. लौटने के दौरान रास्ते में यह घटना घटी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ अविनाश कुमार, इंस्पेक्टर संतोष गुप्ता एवं थानाध्यक्ष रितेश कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा मामले की छानबीन की. इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










