दो बाइक की टक्कर में महिला की हुई मौत

दो बाइक की टक्कर में महिला की हुई मौत
सिंहेश्वर. मुरलीगंज प्रखंड के दिग्घी निवासी महिला की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार महिला इलाज के लिए मधेपुरा जा रही थी. इसी दौरान महिला को बाइक चालक ने धक्का मार दिया, जिससे वह जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार दिग्घी मुरलीगंज वार्ड नंबर एक निवासी उमेश यादव की पत्नी सुलेखा देवी पुत्री के घर बेतौना से बाइक पर सवार होकर दमाद के साथ इलाज कराने मधेपुरा जा रही थी.इसी दौरान भर्राही थाना क्षेत्र के पररिया रोड चांदनी चौक के पास दोनों बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे दोनों गिर गया. स्थानीय लोगों ने उसे जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




