जलजमाव की समस्या को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये समाधान के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
जलजमाव की समस्या को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये समाधान के निर्देश

जलजमाव की समस्या को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये समाधान के निर्देश

विज्ञापन

मधेपुरा. जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने गुरुवार को शहर में बारिश के बाद उत्पन्न जलजमाव की समस्या का जायजा लिया़ डीएम ने मुख्य बाजार समेत वार्ड नंबर 15, 07, 08, 09, 10, 18, 19 और 20 सहित कई इलाकों में पहुंचकर स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया़ मौके पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिया़ डीएम ने पहले मुख्य बाजार पहुंचे, जहां दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने उन्हें जलजमाव के कारण हो रही परेशानी से अवगत कराया. दुकानों के सामने पानी जमा होने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी. इसके बाद डीएम का काफिला वार्ड नंबर 18 और 19 की ओर बढ़ा. इन इलाकों में पानी के जलजमाव से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. वार्ड नंबर 07, 08 और 10 में नालियों के जाम से सड़क पर आवागमन में परेशानी होती है. डीएम ने नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी को निर्देशित किया जलजमाव के समस्या का सामधान करें. डीएम ने कहा कि जलजमाव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाए ताकि आमलोगों को राहत मिल सके. उन्होंने अपर समाहर्ता अरुण कुमार व एसडीओ को निर्देशित किया कि वे पूरे अभियान की मॉनिटरिंग करें और प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट सौंपें. मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी निकिता कुमारी, सीओ केसिका कुमारी मौजूद थीं. डीएम ने सीओ को निर्देश दिया कि जिन इलाकों में अतिक्रमण के कारण नालों का पानी अवरुद्ध हो रहा है, वहां नोटिस देकर अतिक्रमण हटवाया जाए. साथ ही डीआरडीए के अधिकारियों से कहा कि शहरी क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाकों में भी जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाय़

विज्ञापन
गुजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By गुजन ठाकुर

गुजन ठाकुर प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन